Dainik Adhikar

RECENT NEWS

Live Updates

झोटवाड़ा के नवनिर्वाचित सरपंचों ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से की मुलाकात, गांवों के विकास पर मंथन

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सरपंच पदों पर निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सभी विजयी सरपंचों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान झोटवाड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा हुई। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सरपंचों से गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में गांवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ग्रामीण विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गांवों में बेहतर सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि गांव का विकास ही प्रदेश के विकास का आधार है। जब गांव आत्मनिर्भर और सुविधासंपन्न होंगे, तभी विकसित राजस्थान से विकसित भारत का सपना साकार होगा।

व्यक्त किया कि सभी नवनिर्वाचित सरपंच जनविश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानते हुए झोटवाड़ा के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और क्षेत्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। झोटवाड़ा का प्रत्येक गांव विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बने यही हमारा संकल्प है।

अभी खास

Our Ads

Copyright Dainik Adhikar 2026