Dainik Adhikar

RECENT NEWS

Live Updates

जयपुर में घर को ही बना रखा था जुए का अड्डा, पुलिस ने 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार; 1.04 लाख रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद

जयपुर: दीपावली के त्योहार को देखते हुए जयपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में जयपुर उत्तर के गलता गेट थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में ही जुए का अड्डा चला रहे थे। पुलिस ने मौके से 1 लाख 4 हजार 400 रुपये की जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

जयपुर पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए जयपुर उत्तर के सभी थाना अधिकारियों को स्पेशल और लोकल एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम आलोक कुमार सिंघल के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज शिवरतन गोदारा के निर्देशन में गलता गेट थाना प्रभारी धमेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

गैस गोदाम के पास घर में चल रहा था जुआ

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गैस गोदाम, लुहार बस्ती, गलता गेट जयपुर में कार्रवाई की गई। यहां चार आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर घर में ताश के पत्तों से रुपये दांव पर लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1,04,400 रुपये जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में निम्न चार लोगों को गिरफ्तार किया है:

  1. अनिल लुहार उर्फ बजलू (27), निवासी लुहार बस्ती, गणेशपुरी कच्ची बस्ती, गलता गेट।
  2. योगेश लुहार (32), निवासी गणेशपुरी कच्ची बस्ती, लुहार बस्ती, गलता गेट।
  3. मोहम्मद उस्मान (35), निवासी करीम कॉलोनी, ईदगाह के सामने, गलता गेट।
  4. दयाल लुहार (24), निवासी गणेशपुरी कच्ची बस्ती, लुहार बस्ती, गलता गेट।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इस मामले में गलता गेट थाने में मुकदमा संख्या 305/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) और राजस्थान पब्लिक गेम्बलिंग ऑर्डिनेंस (RPGO) की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ और मामले में अनुसंधान कर रही है।

पुलिस टीम की रही विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में गठित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ग्यारसी लाल, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह (1229), कांस्टेबल विजय कुमार (8632), राजूसिंह (12284), नरेश (11862) और कपिल (2534) शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह और कांस्टेबल राजूसिंह की विशेष भूमिका रही।

अभी खास

Our Ads

Copyright Dainik Adhikar 2026