Dainik Adhikar

RECENT NEWS

Live Updates

पंचायत राज चुनाव में मिल रहा जनता का आशीर्वाद, हर जगह बनेंगे भाजपा के प्रधान और जिला प्रमुख: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत

जयपुर । राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि पंचायत राज चुनाव में जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। मंत्री कुमावत ने कहा कि दो चरण में पंचायत राज चुनाव पूरे हो गए हैं, तीसरा चरण चल रहा है और फिर चौथा चरण भी होगा। पंचायत राज चुनाव में जिस तरह से जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है, निश्चित रूप से आने वाले रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी के ही सब जगह प्रधान और जिला प्रमुख बनेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले महीने जो नगर निकाय के चुनाव हुए उनमें से 204 नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी को विजय मिली और भाजपा के बोर्ड बने।

मंत्री कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने जिस तरह से ढाई साल में राजस्थान के विकास के लिए काम किया उनमें किसान, मजदूर, महिलाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू करके समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को संबल देने का काम किया, उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पानी और बिजली के क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी ने अभूतपूर्व काम किया है और जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारतीय जनता पार्टी को जिताकर सरकार को और मज़बूती मिलेगी।

अभी खास

Our Ads

Copyright Dainik Adhikar 2026