Dainik Adhikar

RECENT NEWS

Live Updates

त्यौहारों को देखते हुए जयपुर स्टेशन पर यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु क्राउड मैनेजमेंट के लिए बना होल्डिंग एरिया

त्यौहारों के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जयपुर स्टेशन पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु श्री पंकज शर्मा, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने बुधवार को जयपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

जयपुर स्टेशन पर रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू कर भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाएगा। त्योहारों के दौरान स्टेशन पर आने वाली भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जाएगा। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को आवागमन में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने स्टेशन का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशानिर्देश प्रदान किए। श्री शर्मा ने स्टेशन पर यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्धता से लेकर यात्रियों के सुगम आवागमन, उपलब्ध स्थान का उपयुक्त प्रयोग, सुव्यवस्थित पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा साइनेज के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जयपुर स्टेशन का वृहद् स्तर पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। महाप्रबंधक महोदय ने पुनर्विकास कार्यों का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके साथ ही त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर कार्यरत सभी संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के भी निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ श्री रवि जैन, मंडल रेल प्रबंधक-जयपुर, श्री विवेक सक्सेना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), श्री जे. एस. लाकरा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर सहित मुख्यालय एवं जयपुर मंडल के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अभी खास

Our Ads

RELETED POSTS

Copyright Dainik Adhikar 2026