Dainik Adhikar

RECENT NEWS

Live Updates

राजस्थान: मुख्य सचिव ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव से की मुलाकात, एआई मिशन की गतिविधियों और साइबर अपराधों से निपटने की व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श


जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाते हुए मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव श्री एस. कृष्णन से मुलाकात की। बैठक में राजस्थान में एआई मिशन की गतिविधियों और साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के विषयों पर चर्चा हुई।

इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन में हुई बैठक में प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन की गतिविधियों को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में राजस्थान में साइबर अपराधों से निपटने की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम और उन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से निपटने के तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

अभी खास

Our Ads

RELETED POSTS

Copyright Dainik Adhikar 2026