Dainik Adhikar

RECENT NEWS

Live Updates

देश की प्रबुद्ध जनता विपक्ष के इस दोहरे चरित्र और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी: मदन राठौड़

जयपुर, 28 सितंबर 2026। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, यह स्थिति कांग्रेस पार्टी की हो गई है। देश में कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं जीत पा रही तो वह हमारी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने में जुट गई। आश्चर्य है कि कांग्रेस जहां चुनाव जीतती है, वहां अपनी पीठ थपथपाती है और जहां चुनाव हारती है, वहां हार का ठीकरा ईवीएम, एसआईआर और चुनाव आयोग पर फोड़ती है। कांग्रेस जिसने कभी जनता के बीच जाकर काम नहीं किया, और अब बिना सत्ता के छटपटा रही है। उनकी लगातार हो रही हार के चलते कांग्रेसी नेता कुंठित हो गए और हताशा, निराशा में इस तरह के विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस ​की निकाय चुनावों में हुई हार के बाद आपसी सिर-फुटव्वल बाहर आ रही है। गहलोत डोटासरा पर तो उनके जिलाध्यक्ष अपने ही विधायकों के खिलाफ गुस्सा उतार रहे है, जो अब सड़कों पर आ गया। अंदरूनी रूप से बिखर चुकी कांग्रेस पार्टी में अब कुछ बचा ही नहीं, अपने आप को जिंदा रखने के लिए और सुर्खियों में बना रहने के लिए अनर्गल बयानबाजी, बिना कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन कर रहे है। शहर में किए गए प्रदर्शन में उनके नेता तो नजर आए लेकिन कार्यकर्ताओं का अभाव ही नजर आ रहा था। कांग्रेस के पास अब ना तो कोई नीति है और ना ही कोई मजबूत विजन है। ऐसे में इनके नेता देश को भ्रमित कर अराजकता फैलाने के लिए नए नए प्रपंच रच रहे है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी और उनके नेता कितना ही झूठ बोले, जनता को भ्रमित करने का प्रयास करें , अब देश की जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। पहले भी राहुल गांधी ने विदेशों में जाकर हमारी देश की संवैधानिक संस्थाओं को, देश की सेना के शौर्य को बदनाम करने का प्रयास किया था, इनका एक मात्र एजेंडा देश की स्वायत्त और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना और उन्हें कमजोर करना रह गया है। देश की प्रबुद्ध जनता विपक्ष के इस दोहरे चरित्र और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है। जो ताकतें देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं, उन्हें जनता ने पहले भी करारा सबक सिखाया है और आगे भी इनका हर भ्रम और षड्यंत्र जनता की अदालत में चूर-चूर होगा।

The point of using Lorem Ipsum is that it has a more-or-less normal distribution of letters, as opposed to using ‘Content here, content here’, making it look like readable English. Many desktop publishing packages and web page editors now use Lorem Ipsum as their default model text, and a search for ‘lorem ipsum’ will uncover many web sites still in their infancy.

अभी खास

Our Ads

Copyright Dainik Adhikar 2026