पहाड़ी (डीग)। आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पंचायत समिति पहाड़ी के चुनाव प्रभारी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के पहाड़ी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष याकुब खान राजपूत, चुनाव संयोजक मोनू सांवलेरिया, सह-संयोजक विक्की रतन सरपंच, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजवीर दायमा, गौरी शंकर, शहजाद खान हेबतका सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद पहाड़ी भाजपा कार्यालय में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन प्राप्त किए गए। बैठक में संगठन की मजबूती, योग्य उम्मीदवारों के चयन और आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई।




