Dainik Adhikar

RECENT NEWS

Live Updates

बीएपी के ब्लॉक प्रभारी सहित 39 कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सुशासन एवं जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर मंगलवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के गलियाकोट ब्लॉक प्रभारी एवं सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र, डूंगरपुर के निवासी सुखलाल मकवाना सहित 39 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डूंगरपुर जिला महामंत्री पंकज जैन एवं एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलवीर आहरी की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। राठौड़ ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करती है। भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नवागत कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ ही राष्ट्र प्रथम एवं जनसेवा की भावना से सक्रिय होकर कार्य करें।

The point of using Lorem Ipsum is that it has a more-or-less normal distribution of letters, as opposed to using ‘Content here, content here’, making it look like readable English. Many desktop publishing packages and web page editors now use Lorem Ipsum as their default model text, and a search for ‘lorem ipsum’ will uncover many web sites still in their infancy.

अभी खास

Our Ads

Copyright Dainik Adhikar 2026