जयपुर /राजस्थान: आदर्श नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान में नकब लगाकर करीब 15 लाख रुपये की नकदी चोरी करने वाले शातिर नकबजन नावेद उर्फ शाहरुख खान को गिरफ्तार कर 11.30 लाख रुपये की नकदी बरामद की।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्रीमती रंजीता शर्मा, आईपीएस के निर्देशन एवं थानाधिकारी छगनलाल डांगी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव एवं कांस्टेबल धर्म सिंह मीणा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।





