जयपुर, 1 अक्टूबर 2026। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ब्यावर, भीलवाड़ा प्रवास के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “चोर को सब नजर आते हैं चोर, जो जैसा होता है, उसको वैसा ही सब नजर आता है।” कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता पहचान चुकी है। एक ओर जीत का श्रेय ले रहे है तो दूसरी ओर संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर उन्हें कमजोर करने का षडयंत्र रच रहे है। राठौड़ ने कहा कि प्रदेश के 309 निकाय चुनावों में से कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। यह स्थिति कांग्रेस के संगठन, नेतृत्व और जनता के बीच उसके प्रभाव पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपनी राजनीतिक स्थिति और संगठन की कमजोरी पर आत्ममंथन करना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपने मजबूत संगठन और कर्मठ कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है। भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूती देने तथा जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया है और जनता के जनादेश को सर्वोपरि माना है। चुनाव में जनता द्वारा दिए गए निर्णय को भाजपा पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती है। लोकतंत्र में जनता का विश्वास ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी पूंजी होती है और भाजपा ने अपनी नीतियों, सुशासन तथा विकास कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की नई गति आई है। गरीब कल्याण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे के विकास, रोजगार के अवसरों तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। राजस्थान में भी भाजपा की भजनलाल सरकार जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। विकसित राजस्थान के लिए विकसित ग्राम पर भजनलाल सरकार तेजी से कार्य कर रही है। राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की नीति पर कार्य कर रही है। ग्राम के अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति के लिए भाजपा सरकार योजनाएं बना रही है।
प्रदेश के गांवों में बैठे व्यक्ति को गांव में ही शहरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए भाजपा सरकार योजनाएं बना रही है, ऐसे में गांवों का विकास तो होगा ही, इसके साथ में गांवों से पलायन भी कम होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन केवल चुनाव के समय सक्रिय होने वाला संगठन नहीं है, बल्कि वर्षभर जनता के बीच रहकर सेवा कार्य करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के आधार पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। भाजपा का संकल्प सत्ता के माध्यम से जनसेवा, सुशासन और विकास को गति देना है। पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी।





