Dainik Adhikar

RECENT NEWS

Live Updates

छापोली हादसा अत्यंत हृदयविदारक, श्रमिक परिवारों के दुःख में सहभागी हूं : देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से श्रमिकों की मृत्यु की हृदयविदारक घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

देवनानी ने कहा कि झुंझुनूं में हुए इस दर्दनाक हादसे में श्रमिकों की असामयिक मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्धकारी है। अपने परिवारों के भरण-पोषण में जुटे श्रमिकों का इस प्रकार असमय संसार से विदा होना उनके परिजनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवारों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

अभी खास

Our Ads

Copyright Dainik Adhikar 2026