Dainik Adhikar

RECENT NEWS

Live Updates

नवनिर्वाचित सरपंचों को कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने दी शुभकामनाएं, ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने किया आह्वान

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंचों ने मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान झोटवाड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा हुई। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सरपंचों से अपने-अपने गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने गांवों के विकास को प्राथमिकता दी है। इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

राजस्थान की डबल इंजन सरकार सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। सरकार की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि गांव का विकास ही प्रदेश की प्रगति का आधार है। जब गांव आत्मनिर्भर और सुविधासंपन्न होंगे, तभी विकसित राजस्थान के माध्यम से विकसित भारत का सपना साकार होगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित सरपंच विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। झोटवाड़ा का प्रत्येक गांव विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बने, इसी दिशा में सभी मिलकर कार्य करेंगे।

अभी खास

Our Ads

Copyright Dainik Adhikar 2026