Dainik Adhikar

RECENT NEWS

Live Updates

दीपावली पर दिनांक 03.11.2026 से 11.11.2026 तक मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो राष्ट्रीय पर्वों, त्यौहारों एवं उत्सवों के दिनो में भी जनता के प्रति अपना सामाजिक सरोकार पूरी तरह निभाता रहा है। इसी कड़ी में आगामी दीपावली सीजन पर दिनांक 03.11.2026 से 11.11.2026 तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के फेरों की संख्या वर्तमान संख्या 202 से बढ़ाकर 214 कर दी गई हैं।

दीपावली को लेकर परकोटे के मुख्य बाजारों में रोशनी की सजावट को देखने एवं खरीददारी हेतु काफी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक एवं शहरवासियों के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया हैं। शहर में दिनांक 06.11.2026 से 09.11.2026 तक यातायात के सुगम संचालन हेतु परकोटा क्षेत्र में चलने वाले सिटी/मिनी बसों, ऑटो एवं ई-रिक्शा इत्यादि का प्रवेश भी वर्जित रहेगा।

अतः जयपुर मेट्रो प्रशासन द्वारा शहरवासियों की सुविधा हेतु जयपुर मेट्रो के संचालन फेरों की संख्या बढ़ाते हुए अन्तिम मेट्रो ट्रेन का संचालन मानसरोवर एवं बड़ी चौपड़ मेट्रो स्टेशन से रात्रि 12ः30 बजे तक किये जाने का भी निर्णय लिया गया हैं।

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री वैभव गालरिया ने मेट्रो प्रशासन की और से जयपुरवासियों तथा मेट्रो यात्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की और बताया कि मेट्रो यात्री दिनांक 03.11.2026 से 11.11.2026 तक मेट्रो संचालन की इस व्यवस्था का लाभ उठा पाएंगे।

अभी खास

Our Ads

Copyright Dainik Adhikar 2026