जयपुर, 26 सितम्बर 2026। विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन शनिवार को जयपुर स्थित बिरला सभागार, स्टैच्यू सर्किल में किया गया। समारोह में संत सान्निध्य, गणमान्य अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित समाजबंधुओं ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जीवन, कार्यों तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया।
कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जीवन, कार्यों एवं राष्ट्र तथा समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जी जैन ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जीवन, उनके दीर्घकालीन सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान तथा राष्ट्रहित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रदेय सिंहल जी द्वारा लिए गए संकल्पो का दोहरान करते हुए आगामी कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय निम्बार्काचार्य पीठ, निम्बार्क तीर्थ, किशनगढ़, अजमेर के पीठाधीश्वर, अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु श्री निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्री राधारमण देवाचार्य जी ‘श्रीजी’ महाराज का पावन संत सान्निध्य प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री शंकर लाल जी, पूर्व आईएएस एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. प्रतिभा सिंह वरिष्ठ समाजसेवी श्री दामोदर दास मोदी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विहिप श्री आनंद कुमार, क्षेत्रीय मंत्री श्री सुरेश उपाध्याय तथा जयपुर प्रांत के अध्यक्ष श्री सुभद्र पापड़ीवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री श्री राधेश्याम गौतम ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी एवं मंच संचालन जयपुर महानगर मंत्री श्री राकेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक श्री अशोक डिडवानिया, प्रांत सहमंत्री श्री विवेक दिवाकर, श्री राजेंद्र सिंह मूंडरू सहित विश्व हिंदू परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख श्री गजेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत जयपुर प्रांत में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र तथा समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नई पीढ़ी को उनके कार्यों एवं आदर्शों से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के राष्ट्र एवं समाज जीवन में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करने तथा उनके विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम होंगे। समारोह के माध्यम से श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत जयपुर प्रांत में वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपस्थित संतों, अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों एवं कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।





