Dainik Adhikar

RECENT NEWS

Live Updates

जयपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त, अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा कार्रवाई करते हुए जोन-10 में ग्राम नांगल सुसावतान में करीब 250 वर्गगज सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। नाई की थडी, पषु हटवाडा के पीछे, जिला जयपुर में करीब 07 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्त किया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस श्रीमान् आनन्द शर्मा ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार अवस्थित ग्राम नांगल सुसावतान, जिला जयपुर में सरकारी भूमि पर करीब 250 वर्गगज में बाउण्ड्रीवाल बनाकर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जे.सी.बी. मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रूपये है।

जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित नाई की थडी, पषु हटवाड़ा के पीछे, जिला जयपुर में करीब 07 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जविप्रा द्वारा ध्वस्तीकरण में हुये व्यय खर्चे की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जावेगी।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन- तृतीय प्रवर्तन अधिकारी 10 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

अभी खास

Our Ads

Copyright Dainik Adhikar 2026