एशियाई खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में रविवार को भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन की खिलाड़ी के साथ हार का सामना करना पड़ा। वहीं एक अन्य मुकाबले में उन्नति हुड्डा भी मेजबान जापान की खिलाड़ी के खिलाफ अपना मुकाबला हार गई। इसी के साथ भारत का अभियान समाप्त हो गया।
आज यहां हुए मुकाबले में भारत की पीवी सिंधु महिला एकल के क्वार्टर फ़ाइनल में चीन की दुनिया की नंबर 4 खिलाड़ी चेन युफ़ेई से 2-1 (11-21, 21-18, 21-10) से हारकर बाहर हो गईं। सिंधु के बाहर होने के साथ ही आइची-नागोया में भारत का बैडमिंटन अभियान केवल एक पदक – पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक – के साथ खत्म हो गया।
इससे पहले दिन में एक अन्य मुकाबले में भारत की उन्नति हुड्डा महिला एकल के क्वार्टर फ़ाइनल में कड़ी टक्कर के बावजूद जापान की तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची से 2-1 (21-16, 14-21, 21-17) से हार गईं।





